रतनी फरीदपुर: जहानाबाद: मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात जिले के CISF जवान रौशन कुमार शाहिद, परिवार में कोहराम, जिले में शोक की लहर
जहानाबाद जिले के ओयना लाखापुर गांव निवासी CISF जवान रौशन कुमार का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। वह मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार हृदयाघात (हार्ट अटैक) आने से उनकी मौत हुई। घटना की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर शाम 6:45 बजे की फ्लाइट से मुंबई से पटना लाया जाएगा। एवं रात्रि तक पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।