सिराथू: इमाम हुसैन की करबला रवानगी के याद में दारानगर में जुमा नमाज़ के बाद शिया जामा मस्जिद से निकाला गया सफरे हुसैन का जुलूस
कौशांबी के दारानगर कस्बे में शुक्रवार को जुम्मा नमाज़ के बाद शिया जामा मस्जिद से इमाम हुसैन की कर्बला रवानगी की याद में सफर हुसैन का जुलूस बरामद किया गया है जिसमें अलम बरामद किया गया। लोगों ने नौहा खानी और सीनाजनी की है।इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा है।