सिराथू: प्रेस करते समय बुजुर्ग प्रेसमैन से प्रधान की जैकेट जली तो प्रधान ने बुजुर्ग को पीटा, कोखराज थाने में हुई शिकायत
कोखराज थाना क्षेत्र के नौडिया के बुजुर्ग प्रेसमैन छेदीलाल कोखराज इलाके में प्रेस का काम करते हैं। कसिया प्रधान पंचम लाल उनके पास जैकेट प्रेस करवाने आया।बुजुर्ग से जैकेट जल गई तो बुजुर्ग को पंचम प्रधान ने पीटा।बुजुर्ग ने गुरुवार को कोखराज थाने में शिकायत की है।