चाचौड़ा: नेशनल हाईवे 46 स्थित महाकाल होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी
Chachaura, Guna | May 10, 2026 चाचौड़ा थाना के नेशनल हाईवे 46 पर बीनागंज और पेची गांव के बीच महाकाल होटल के कमरा नंबर 105 में युवक ने 9, 10 मई रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चाचौड़ा थाना पुलिस ने कहा, मृतक यूपी के इटावा निवासी सनोज यादव है, क्रेशर मशीन पर काम करता था। एक कमरे में पांच लोग रह रहे थे, कमरे पंखे पर शव लटका मिला है। पोस्टमार्टम करा कर मर्ग कायम कर जांच जारी है।