छिबरामऊ: मेन बाजार के मेडिकल स्टोर्स पर औषधि विभाग और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने की छापेमारी
औषधि विभाग और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से छिबरामऊ के मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी अभियान चलाया। औषधि निरीक्षक डॉ परमेश द्विवेदी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान छापेमारी टीम ने मेडिकल स्टोर्स पर टिंचर और अन्य नशीली दवाओं की बिक्री के संबंध में जानकारी ली।