अमानगंज: अमानगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 19 गुम मोबाइल बरामद होने से फरियादियों के चेहरे खिले
Amanganj, Panna | Apr 17, 2026 पन्ना जिले के अमानगंज थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन के निर्देशन में साइबर सेल की मदद से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना क्षेत्र से 19 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं।