Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap

सीधी-सिंगरौली रोड पर फिर बड़ा हादसा! गड्ढे में धंसी सड़क, राखड़ से लदा हाइवा पलटा; बाल-बाल बचे चालक और हेल्पर, कुबरी झूलनहवा के पास राइस मिल के समीप हुआ हादसा, बदहाल सड़क व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल सीधी-सिंगरौली रोड की बदहाल स्थिति एक बार फिर हादसे के रूप में सामने आई है। थाना बहरी अंतर्गत कुबरी झूलनहवा के समीप राइस मिल के पास राखड़ से लोड हाइवा सड़क में धंसने के बाद पलट गया। हादसे में वाहन चालक और हेल्पर बाल-बाल बच गए। हाइवा का वाहन क्रमांक MP 53 ZH 0858 बताया जा रहा है। सड़क के गड्ढे में धंसा भारी वाहन मिली जानकारी के अनुसार हाइवा राखड़ लेकर किसी स्थान पर अनलोड करने जा रहा था। इसी दौरान सड़क का हिस्सा धंसने से भारी वाहन असंतुलित होकर पलट गया। मौके की तस्वीरें सीधी-सिंगरौली मार्ग की मौजूदा स्थिति को साफ तौर पर बयां कर रही हैं। कहीं सड़क सिंगल, कहीं गड्ढों में पानी—वाहन चालकों की बढ़ी अब खूब परेशानी सीधी-सिंगरौली रोड पर कई स्थानों पर सड़क की स्थिति को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने, कच्ची मिट्टी धंसने और सड़क के किनारे की जमीन कमजोर होने से भारी वाहनों के लिए खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर निर्माण एवं सुधार कार्य लंबे समय से चल रहा है, लेकिन कई हिस्सों में यात्रियों को अब भी खराब सड़क, गड्ढों और अव्यवस्थित यातायात का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हादसे, फिर भी कब जागेंगे जिम्मेदार? स्थानीय लोगों के मुताबिक सीधी-सिंगरौली मार्ग पर लगातार दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल के दिनों में गौवंश की मौत और कार दुर्घटना जैसी घटनाओं ने भी सड़क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। अब राखड़ से लदा हाइवा पलटने के बाद लोगों का सवाल है कि क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? वर्षों से निर्माण कार्य, लेकिन समस्या जस की तस सीधी-सिंगरौली रोड पर कई वर्षों से निर्माण एवं सुधार कार्य चलने के बावजूद सड़क के कुछ हिस्सों की हालत को लेकर लोगों में नाराजगी है। भारी वाहनों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर सड़क धंसने और गड्ढों में पानी भरने की समस्या को गंभीरता से लेने की जरूरत है। जनता की मांग—तत्काल हो सड़क की जांच और सुधार स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सीधी-सिंगरौली रोड के संवेदनशील स्थानों की तत्काल जांच कराई जाए, धंसी हुई सड़क और गड्ढों की मरम्मत की जाए तथा बारिश के दौरान सुरक्षित यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Gopadbanas, Sidhi | Aug 7, 2026

MORE NEWS