पीरो: चरपोखरी एवं पीरो में धूमधाम से मनी समाजवादी नेता रघुपति गोप की 98वीं जयंती, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Piro, Bhojpur | Jul 1, 2026 चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय में समाजवादी नेता, सोन अंचल के संस्थापक एवं पीरो के पूर्व विधायक स्वर्गीय रघुपति गोप की 98वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। बुधवार की दोपहर 12:00 के करीब इस अवसर पर उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता के रंग में रंगा नजर आया।