मछलीशहर: मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव में मकान का ताला तोड़कर 2 लाख की चोरी
मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गाँव मे शुक्रवार रात मनबढ़ चोरो ने बाल मोहन मौर्य के मकान का ताला तोड़कर नगदी आभूषण सहित दो लाख से ज्यादा का सामान चुरा लिया। बाल मोहन मौर्य कल ही लखनऊ गये थे घर पर महिलाए और बच्चे ही थे बाल मोहन मौर्य की पत्नी ने बताया की पुलिस को सूचना दे दी है।प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक का कहना है की चोरी की जांच की जा रही है ।