शाजापुर: कायाकल्प अभियान के तहत दो सदस्य टीम ने किया जिला अस्पताल शाजापुर का निरीक्षण
दो सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र का कायाकाल्प अभियान के मापदडों को लेकर निरीक्षण किया। टीम ने यहां की व्यवस्थाओं का आंकलन किया।टीम ने व्यवस्थाओं और स्टाफ को अभियान के मापदंड आदि की जानकारी, दस्तावेजों के रख-रखाव और प्रोटोकाल के पालन की स्थिति को देखा।जिसके आधार पर टीम अंक देगी।