शाजापुर: जिले में सितम्बर माह को 'राष्ट्रीय पोषण माह' के रूप में मनाया जाएगा, कलेक्टर ने अधिकारियों को पत्र लिखकर किया निर्देशित
शाजापुर:1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के रूप में मनाया जायेगा। पोषण अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, किशोरियों और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के पोषण को समग्र रूप से बेहतर बनाने का प्रयास करना है। इस संबंध में कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है।