शाजापुर: भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव के लिए पैदल यात्रा पर निकले ब्राह्मणों के दल का शाजापुर में किया गया स्वागत
ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा खुजनेर से भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जावापावा तक 280 किलोमीटर की पैदल यात्रा यात्रा निकाली जा रही है। सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 28 अगस्त को भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के बाद खुजनेर से प्रारंभ हुई और 29अगस्त को रात्रि में शाजापुर पहुंची।शुक्रवार को यात्रा आगे रवाना हुई।