शाजापुर: उत्कृष्ट विद्यालय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल यौन शोषण और उत्पीड़न को लेकर दिया गया संदेश
शाजापुर:मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की मंशाअनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग शाजापुर के संयुक्त तत्वाधान में बाल अधिकारों व पॉक्सो अधिनियम विषय पर जन सामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।