शाजापुर: शाजापुर शहर में बछ बारस पर महिलाओं ने सुख, समृद्धि की कामना करते हुए गोवंश की पूजा की
शाजापुर। बछ बारस का पर्व शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और इस दिन सुहागिन महिलाओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने अपने पुत्र की सलामती, लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए यह पर्व मनाया। इस दिन घरों में विशेष कर बाजरे की रोटी बनाकर अंकुरित अनाज की सब्जी बनाई गई। साथ ही गाय का आकर्षक श्रंगार कर विधि-विधान से पूजा की।