चमोली पुलिस की अपील: बाजार में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी चेतावनी, एक सेकंड की लापरवाही पड़ सकती है जिंदगी भर भारी
चमोली:उत्तराखंड की चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक जागरूकता पोस्ट साझा करते हुए माता-पिता और अभिभावकों को एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे पर सतर्क किया है। अक्सर देखा जाता है कि त्योहारों या आम दिनों में जब लोग बाजारों में खरीदारी करने निकलते हैं, तो उनका पूरा ध्यान सामान, मोलभाव और दुकानों पर केंद्रित हो जाता है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस व्यस्तता के बीच अपने छोटे बच्चों को थोड़ी देर के लिए भी अकेला या असुरक्षित छोड़ना बेहद आत्मघाती और खतरनाक साबित हो सकता है।