Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
amarpreetpunj
1
8 अप्रैल 2026 को आप सभी सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में सादर आमंत्रित है #solan #thodoground #s
Solan, Solan
| Mar 24, 2026
#solan
#thodoground
#s
#others
MORE NEWS
शिमला: वकीलों के सचिवालय पर हल्ला बोल सहित अन्य मुद्दों पर क्या बोले CM के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान
Solan, Solan | Jun 3, 2026
सोलन :जेड एसआई की 111 घंटो की हैकाथॉन पर पारंपरिक जानकारियों पर की जा रहीं चर्चा... भारतीय प्राणी सर्वेक्षण जेड एस आई , द्वारा सोलन में 111 घंटो की हैकथॉन का आयोजन किया गया । जिसमें जम्मू कश्मीर व हिमाचल के शोधकर्ताओं ने भाग लिया । इस हैकाथॉन में पारंपरिक वस्तुओं पर चर्चा की गई ताकि पुराने समय में किस तरह से पुराने लोग जीव जंतुओं का संरक्षण करते थे । भारतीय प्राणी सर्वेक्षण , जेडएसआई के प्रभारी डाॅ नवनीत ने बताया कि इस 111 घंटो की हैकॉथान में पुराने समय में किस तरह से जीव जंतुओं का संरक्षण संवर्धन किया जाता था उस पर विस्तृत चर्चा की गई ताकि भविष्य में नवीनतम व पौराणिक तरीके से जीव जंतुओं का संरक्षण किया जा सके।
Solan, Solan | Jun 3, 2026
*कांग्रेस सरकार को दिखाया आईना, मंत्री धनीराम शांडिल नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दें इस्तीफा : शैलेन्द्र गुप्ता"* सोलन: नगर निगम सोलन चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि सोलन की जनता कांग्रेस सरकार की नाकामियों और स्थानीय नेतृत्व की विफलताओं से पूरी तरह निराश हो चुकी है। यह जनादेश केवल चुनावी हार-जीत का विषय नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और विकास कार्यों में विफलता के खिलाफ जनता के आक्रोश का स्पष्ट संदेश है। स्थानीय मंत्री श्री धनीराम शांडिल के नेतृत्व में सोलन की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति लगातार बदतर होती गई है। *सोलन–सपाटू मार्ग* पिछले लगभग दो वर्षों से बदहाली का शिकार है। सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि लोगों का सफर करना मुश्किल हो गया है। बरसात के दौरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है। स्थानीय मंत्री द्वारा कई बार सड़क निर्माण के आश्वासन दिए गए, लेकिन धरातल पर आज तक कोई ठोस परिणाम दिखाई नहीं दिया। सबसे हैरानी की बात यह है कि सरकार और कांग्रेस नेता तारकोल की कमी का बहाना बनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सपाटू–धर्मपुर मार्ग पर तारकोल बिछाने का कार्य लगातार जारी है। यदि तारकोल उपलब्ध है तो सोलन–सपाटू मार्ग की अनदेखी क्यों की जा रही है? आखिर इस क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है? स्थिति केवल सड़कों तक सीमित नहीं है। *सोलन अस्पताल का भवन* मार्च 2025 तक पूरा होकर जनता को समर्पित होना था, लेकिन आज तक कार्य अधूरा पड़ा है। स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं *शामती बाईपास* की जर्जर हालत के कारण सोलन शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चिंताजनक स्तर तक पहुंच चुकी है। *गिरी–कसौली पेयजल* योजना, जो भारतीय जनता पार्टी सरकार के समय लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी थी, उसे भी कांग्रेस सरकार पिछले साढ़े तीन वर्षों में जनता को समर्पित नहीं कर सकी। परिणामस्वरूप सोलन, कसौली और आसपास के क्षेत्रों की जनता आज भी पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रही है। यह सरकार की प्रशासनिक अक्षमता और विकास कार्यों के प्रति उदासीनता का स्पष्ट उदाहरण है। नगर निगम चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि जनता अब झूठे आश्वासनों और खोखली घोषणाओं से तंग आ चुकी है। इसलिए नैतिकता के आधार पर स्थानीय मंत्री श्री धनीराम शांडिल को इस जनादेश की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। जब जनता किसी नेतृत्व के प्रति अपना असंतोष स्पष्ट रूप से व्यक्त कर चुकी हो, तब पद पर बने रहने का नैतिक औचित्य नहीं रह जाता। भारतीय जनता पार्टी मंडल शहरी सोलन सरकार को चेतावनी देती है कि यदि सोलन–सपाटू मार्ग, शामती बाईपास, सोलन अस्पताल, गिरी–कसौली पेयजल योजना तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी। आवश्यकता पड़ने पर धरना-प्रदर्शन, क्रमिक अनशन एवं भूख हड़ताल जैसे लोकतांत्रिक आंदोलनों का मार्ग अपनाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और संबंधित विभागों की होगी। सोलन की जनता अब जवाब चाहती है, बहाने नहीं। विकास चाहती है, घोषणाएं नहीं। यदि सरकार जनता की आवाज नहीं सुनेगी, तो भाजपा जनता के साथ मिलकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने के लिए तैयार है।
Solan, Solan | Jun 3, 2026
मैकलोडगंज में दलाई लामा को मिला ग्रैमी अवॉर्ड, उस्ताद अमजद अली खान ने किया सम्मानित अपने दो बेटों के साथ पहुंचे धर्मगुरु से मिलने, चार दशक पुराने संबंधों का किया उल्लेख तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को बुधवार को मैकलोडगंज में ग्रैमी अवॉर्ड भेंट किया गया। यह सम्मान प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार और सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने अपने परिवार सहित धर्मगुरु से मुलाकात के दौरान प्रदान किया। उस्ताद अमजद अली खान ने कहा कि दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिलना विश्व स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद धर्मगुरु काफी प्रसन्न दिखाई दिए। इस अवसर पर उन्होंने दलाई लामा का आशीर्वाद भी लिया। अमजद अली खान ने कहा कि उनका और दलाई लामा का संबंध चार दशक पुराना है। उन्होंने बताया कि धर्मगुरु के 80वें जन्मदिवस पर उन्होंने दिल्ली में विशेष प्रस्तुति भी दी थी। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सहनशीलता और धैर्य जीवन की सबसे बड़ी कुंजी हैं। इस अवसर पर अमजद अली खान के पुत्र अयान अली बंगश और अमान अली बंगश भी मौजूद रहे। दोनों ने कहा कि दलाई लामा से मिलना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि धर्मगुरु का आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें अत्यंत खुशी हुई और अवॉर्ड ग्रहण करते समय दलाई लामा के चेहरे पर विशेष प्रसन्नता देखने को मिली। गौरतलब है कि उस्ताद अमजद अली खान देश के प्रतिष्ठित शास्त्रीय संगीतकारों में शामिल हैं और उन्हें वर्ष 1991 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
Solan, Solan | Jun 3, 2026
थोड़ी देर में आ जाएगी राजगढ़ रोड अस्पताल रोड आसपास के क्षेत्र में बिजली। फीडर ब्रेकडाउन हुआ है। बिजली बोर्ड के कर्मचारी कर रहे हैं ठीक
Solan, Solan | Jun 3, 2026
8 अप्रैल 2026 को आप सभी सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में सादर आमंत्रित है #solan #thodoground #s - Solan News