जयपुर: जयपुर में स्कूल जा रही नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, सिक्योरिटी गार्ड हिरासत में
Jaipur, Jaipur | May 1, 2026 जयपुर: स्कूल जा रही नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह पैदल स्कूल जा रही छात्राओं को रास्ते में एक मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड ने रोककर अश्लील हरकत की। आरोपी ने मोबाइल में अश्लील वीडियो भी दिखाए। छात्राओं के चिल्लाने पर गार्ड मौके से भाग गया।