नवाबगंज: बाराबंकी जीआईसी ऑडिटोरियम में सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत 171 जोड़ों का विवाह संपन्न, नवदंपतियों को मिला आशीर्वाद
बाराबंकी में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम बाराबंकी में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 171 जोड़ों का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत रहे।