बेगूसराय: 2019 के चुनावी केस में कोर्ट पहुंचे कन्हैया कुमार, 10 हजार के बेल बॉन्ड पर मिली जमानत
बेगूसराय: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार सोमवार को 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन मामले में बेगूसराय व्यवहार न्यायालय पहुंचे। अदालत ने उन्हें 10 हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत दे दी।
जमानत मिलने के बाद कन्हैया कुमार ने आरोपों को "पूरी तरह निराधार" बताते हुए कहा कि सरकारी भवन पर पोस्टर उन्होंने नहीं लगाया था। उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि अदालत से उन्हें न्याय मिला है।
कोर्ट परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव, बिहार में बढ़ते अपराध और राम मंदिर में कथित चोरी के मुद्दे पर भी राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।
#Begusarai #KanhaiyaKumar #BegusaraiCourt #BreakingNews #Congress #BiharPolitics #BiharNews #facebookpost
Bihar, India | Jul 13, 2026