बूरमू: बुढ़मू में दो एकड़ मकई की फसल नष्ट, तेजू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Burmu, Ranchi | May 10, 2026 बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल निवासी तेजू कुमार की दो एकड़ जमीन पर लगी मकई की फसल गुरुवार रात अज्ञात लोगों ने दरांती से काटकर नष्ट कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही तेजू ने शुक्रवार को बुढ़मू थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। तेजू ने बताया कि उन्होंने लीज पर ली गई जमीन पर मकई की खेती की थी। गुरुवार रात वे परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे