फुलवरिया: बिरसा बथुआ के समीप स्कॉर्पियो व ई रिक्शा में हुई जोरदार टक्कर,सवार 1 बच्चे की हुई मौत, मां और चालक गंभीर रूप से हुए घायल
थाना क्षेत्र के बिरसा बथुआ के समीप मुख्य पथ पर सोमवार की दोपहर एक स्कॉर्पियो व ई रिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें सवार मां बेटे सहित ई रिक्शा चालक घायल हो गए। टक्कर इतना जोरदार था कि ई-रिक्शा सड़क के किनारे खेत में पलट गया तो वही स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर सभी घायलो को इलाज हेतु भर्ती कराई।