हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में DAP यूरिया की बढ़ती मांग के चलते कृषि विभाग ने फर्टिलाइजर लाइसेंसधारियों के प्रतिष्ठानों की की जांच
किसानों की बुवाई के सीजन में डीएपी और यूरिया की बढ़ती मांग को देखते हुए कृषि विभाग ने जिले में फर्टिलाइजर लाइसेंसधारियों के प्रतिष्ठानों की जांच का विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत खाद विक्रेताओं के पास उपलब्ध स्टॉक, पिछले छह माह के कारोबार और लाइसेंस की स्थिति की पड़ताल की जा रही है। विभाग का प्रयास है कि जिले के सभी खाद डीलरों का निरीक्षण कर वास्तविक