अंबिकापुर: शासकीय शिक्षक पर शासकीय भूमि पर कब्जा करने के आरोपों के बीच ग्रामीण उनके समर्थन में आए
आज दिनांक 16 जून 2026 दिन मंगलवार को सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार अम्बिकापुर में एक शासकीय शिक्षक पर शासकीय भूमि पर कब्जा करने के लगाए गए आरोपों के बीच अब ग्रामीण उनके समर्थन में सामने आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित शिक्षक किसी सरकारी जमीन पर नहीं, बल्कि अपनी पुस्तैनी भूमि पर काबिज हैं। वहीं कुछ लोगों द्वारा उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है।