अशोक नगर: अशोकनगर में लू का प्रकोप जारी, दोपहर में सड़कों पर घटी वाहनों की आवाजाही, तापमान 43 डिग्री
अशोकनगर जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है रविवार दोपहर 2 बजे दिन का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही गर्मी का असर महसूस होने लगता है, और दोपहर तक स्थिति विकट हो जाती है दोपहर के समय सड़कें भट्टी की तरह तप रही हैं, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।