कोंडागांव: जय स्तंभ चौक सड़क हादसे के आरोपी बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, बस्तर ट्रेवल्स की यात्री बस को किया गया ज़ब्त
आज शनिवार सुबह 11 बजे कोंडागांव थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को जय स्तंभ चौक में हुए सड़क हादसे के आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उनपर कार्यवाही की जा रही है। वहीं बस को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं इस दौरान उन्होंने घटना का खुलासा भी किया है।