कोंडागांव: कोंडागांव में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना
आज 12 अप्रैल को पूरे देश में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोंडागांव नगर में भी श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिल रहा है। आज सुबह 11 बजे नगर के प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।