कोंडागांव: जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर ने शिल्पकारों के साथ बैठक की, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार दिलाने पर चर्चा
जिले के शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने और उनके उत्पादों को उचित बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शनिवार को जिला कार्यालय में शिल्पियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय शिल्पकला को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की जा रही हैं, जिससे कलाकारों को उनके परिश्रम का उचित लाभ मिल सके।