मैनपुरी: एलाऊ में शिक्षक हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल अनावरण, शिक्षक ने ही रची थी दोस्त की हत्या की साजिश
मैनपुरी में शिक्षक की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्या की यह साजिश किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि मृतक के ही एक शिक्षक दोस्त ने रची थी। जमीन विवाद में फंसाने और रास्ते का कांटा हटाने के लिए शातिर ने शूटरों को सुपारी दी थी। पुलिस ने मास्टरमाइंड दोनों भाइयों और एक मुठभेड़ में घायल बदमाश समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार।