भाटपार रानी: पिपरा मोहन में महिला का जला हुआ शव मिला, पुलिस ने उसकी बहू को गिरफ्तार किया, जानकारी एएसपी ने दी
सलेमपुर के पिपरा मोहन में किराए के कमरे में महिला का जला हुआ शव मिला था ।इस मामले में पुलिस जांच में जुटी थी। जहां पुलिस ने महिला सुनीता देवी के पुत्र धनंजय की तहरीर पर धनंजय की पत्नी को गिरफ्तार किया। जिसकी जानकारी सोमवार की शाम 7:30 बजे एएसपी दक्षिण सुनील कुमार सिंह ने दी।