भाटपार रानी: सहोदर पट्टी के पास छोटी गंडक नदी में बच्चे को बचाने के प्रयास में किशोर डूबा, पुलिस ने 24 घंटे बाद शव किया बरामद
महुआडीह थाना क्षेत्र के सहोदर पट्टी गांव में शनिवार की शाम को 5:00 बजे छोटे बच्चों को बचाने में 12 वर्षीय किशोर रेशम नदी में डूब गया। वही ग्रामीणों ने डूब रहे बच्चे को बचा लिया लेकिन किशोर का पता नहीं चल पाया। जहां पुलिस में 24 घंटे बाद रविवार की शाम को 5:30 बजे शाम को शव को नौतन हथियागढ़ के पास बरामद किया।