भाटपार रानी: पिपरा मोहन में सास का जला हुआ शव मिलने के मामले में पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बहु को किया गिरफ्तार
पिपरा मोहन में किराए के कमरे में रहने वाली सुनीता देवी अपने पुत्र धनंजय और उसकी पत्नी रेशमा के साथ रहती थी। रविवार को उनका पुत्र कम पर गया था, शाम को 4:00 बजे उनका शव कमरे में जला हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया था। सोमवार की शाम को 4:00 बजे पुलिस ने धनंजय की तहरीर पर उसकी पत्नी रेशमा को गिरफ्तार कर लिया।