सोनो: सोनो प्रखंड के स्कूलों में 12 से ज्यादा बच्चे हुआ बेहोश, गर्मी के कारण पढ़ाई के दौरान गिर पड़े बच्चे
Sono, Jamui | Jun 10, 2024 सोनो प्रखंड के कई स्कूलों में आधा दर्जन से अधिक छात्र और छात्राएं गर्मी की चपेट आकर बेहोश हो गई। उनको इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आदर्श मध्य विद्यालय सोनो, कन्या मध्य विद्यालय सोनो, उत्क्रमित दूधकसोय विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूडीह सहित अन्य स्कूलों में पढ़ाई के दौरान बच्चों की हालत बिगड़ गई।