सोनो: चर्घरा में मजदूरी के रूपए के विवाद पर हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
Sono, Jamui | Jun 8, 2024 बैंगलूरू में मजदूरी के रूपए के विवाद को लेकर चरघरा में दो भाईयों के साथ उसके पड़ोसी के द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र पासवान को लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा घायल व्यक्ति का इलाज किया गया।