चंदेरी: चंदेरी के 12 साड़ी व्यापारियों से 45.69 लाख की ठगी, आंध्र प्रदेश की फर्मों पर केस
चंदेरी के 12 बुनकरों और साड़ी व्यापारियों से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की दो कपड़ा फर्मों पर 45 लाख 69 हजार 749 रुपए की ठगी का आरोप है। आरोपियों ने मई से अगस्त 2025 के बीच साड़ियां खरीदीं और भुगतान के लिए फर्जी हस्ताक्षर वाले चेक दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए। शुरुआत में भुगतान का भरोसा देकर व्यापारियों का विश्वास जीता गया।