शासकीय प्राथमिक शाला गढ़ौलीखुर्द में कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से एक छात्र घायल हुआ था,जांच में प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णा गुप्ता दोषी पाई गईं।वहीं शासकीय प्राथमिक शाला बिहारीखेड़ा में गणतंत्र दिवस पर बच्चों को पत्तल-दोने में भोजन कराने का वीडियो वायरल हुआ,जिसमें प्रधानाध्यापक रामप्रसाद शर्मा की गंभीर लापरवाही सामने आई।डीएम ने शिक्षकों को निलंबित किया।