इटकी: सुगदा गांव में विधायक शिल्पी नेहा तिर्की और जिला परिषद सदस्य रीना ने संयुक्त रूप से स्कूल भवन निर्माण की आधारशिला रखी
Itki, Ranchi | Feb 24, 2024 इटकी प्रखंड के सुगदा गांव में विधायक शिल्पी नेहा तिर्की और जिला परिषद सदस्य रीना देवी ने संयुक्त रूप से स्कूल भवन निर्माण की आधारशिला रखी। वहीं सेमरा गांव में शेड और चबूतरा निर्माण का शिलान्यास किया। सुगदा में उत्कमित मध्य विद्यालय चार कमरों के भवन का निर्माण डीएमएफटी योजना से 29 लाख और सेमरा में विधायक मद से शेड और चबूतरा का निर्माण 8 लाख रुपये से होगा।