उज्जैन शहर: गढ़कालिका मंदिर में हंगामा करने वाली किन्नर साध्वी पर पुजारी महासंघ का आक्रोश, FIR दर्ज कर पुजारी सुरक्षा एक्ट लागू करने की मांग
प्राचीन गढ़कालिका मंदिर में रविवार को हुए विवाद के बाद पुजारियों और मंदिर से जुड़े संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। अघोरी किन्नर साध्वी द्वारा मंदिर परिसर में हंगामा किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मध्यप्रदेश में 'पुजारी सुरक्षा एक्ट' लागू करने की मांग उठाई है। साथ ही कलेक्टर और प्रशासन से मामले में