दरभंगा: लहेरियासराय थाना: कांड 21/26 का सफल उद्भेदन, अपहृत युवती बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
लहेरियासराय थाना कांड संख्या-21/26, धारा 96 बीएनएस के तहत दर्ज अपहरण मामले में दरभंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही मामले के आरोपी विकाश कुमार राम उर्फ विकाश कुमार (उम्र लगभग 23 वर्ष), पिता मोहन राम, निवासी मच्छी, थाना सकरा, जिला मुजफ्फरपुर को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।