ललितपुर: आकाशीय बिजली से झुलसे ग्राम पारौन निवासी गणेश की ललितपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
ग्राम पारौन निवासी गणेश सोमवार शाम के समय अपने गांव के पास बारिश से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें इलाज के लिए परिजनों द्वारा गंभीर हालत में ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।