मुंगावली: हज यात्रा से लौटे जायरीनों का मुंगावली में इस्तकबाल, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत
मुंगावली में बुधवार को अकीदत, खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब पवित्र हज यात्रा से लौटे चौधरी आरिफ अहमद खान और उनकी माता का नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। दोनों जायरीन शाम करीब चार बजे मुंगावली पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में समाजजन उनके इस्तकबाल के लिए मौजूद रहे। लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मुबारकबाद देकर उनका स्वागत किया।