देवबंद: देवबंद में पड़ोसी से विवाद के बाद चली गोली, लाइसेंसी बंदूक से 75 वर्षीय बुजुर्ग जयपाल की हुई मौत
देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा सादा में शुक्रवार देर रात हुए विवाद में 75 वर्षीय बुजुर्ग जयपाल पुत्र गेंदा सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।पुलिस के मुताबिक जयपाल अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में पड़ोसी प्रीतम कश्यप पुत्र प्रताप सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।