खाजूवाला अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र में एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई है। खाजूवाला थाना क्षेत्र के 8 केएलडी कुण्डल गांव में किसान के खेत में पाकिस्तान का संदिग्ध गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार किसान द्वारा खेत में गुब्बारा देखे जाने के बाद इसकी सूचना तुरंत खाजूवाला पुलिस को दी गई।