छतरपुर नगर: छतरपुर में मुख्यमंत्री के पुतला दहन के दौरान पुलिसकर्मी और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता झुलसे
कांग्रेस कार्यालय के बाहर छतरपुर में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के लिए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता निकल रहे थे तभी कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस ने उन्हें रोक लिया इसी बीच पुतले को लेकर झीना झपटी होने लगी और किसी ने पुतले पर पेट्रोल डाल दिया,जिसमें पुलिसकर्मी और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता झुलस गए हैं। यह मामला आज 29 अप्रैल शाम 6:00 बजे हुआ है।