पिंड्रा: वाराणसी के चोलापुर में ट्रक की चपेट में आया साइकिल चालक, दर्दनाक मौत की घटना सीसीटीवी में कैद
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हुआ। सीसीटीवी फुटेज एक दुर्घटना का है। जिसमें एक साइकिल सवार युवक का संतुलन बिगड़ने के बाद वह ट्रक की चपेट में आ जाता है और उसकी दर्दनाक मौत हो जाती है। मृतक की पहचान कल्लू राजभर के रूप में हुई। जिसके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।