रीगा: सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा: पीपल का विशाल पेड़ घर पर गिरा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, सो रहे परिवार पर टूटा कहर
सीतामढ़ी। जिले के रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवासी पंचायत के धनुषी टोला में सोमवार की देर रात एक हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय घटित हुई जब सभी लोग अपने घर में चयन की नींद सो रहे थे।