पलिया: पलिया में भरत तिवारी के हत्यारों को फांसी देने की मांग, राजपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया
आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान में आयोजित एक बैठक में स्थानीय नागरिकों ने बिहार के भोजपुर निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित निर्मम हत्या पर गहरा आक्रोश जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद तहसीलदार ज्योति वर्मा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा गया।