कुचायकोट: पुलिस थाना क्षेत्र के कुचायकोट नहर पुल के समीप से 2 बाइक सवार तीन लोगों को करीब 23 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार।
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुचायकोट नहर पुल के समीप से दो मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को करीब 23 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है जिसकी जानकारी थाना प्रशासन के द्वारा आज शनिवार को दोपहर 3:00 बजे दी गई गिरफ्तार लोगों में अनमोल सिंह, विकास कुमार और राजू कुमार शामिल है।