नकुड: अम्बेहटी रोड से पुलिस ने स्मैक सहित नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
गुरुवार को थाना नकुड़ पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत अम्बेहटी रोड से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है l तस्कर के कब्जे से पुलिस ने 28 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक बरामद किया है l अभियुक्त मुबारिक पुत्र इदरीश निवासी घाटमपुर के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l