चांपा: नई आबकारी नीति से देशी शराब की सप्लाई हुई चरमराई, चांपा में 'ड्राई-डे' जैसे हालात
चांपा सहित छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2026 से लागू की गई नई आबकारी नीति के तहत देशी शराब को कांच की बोतलों से हटाकर प्लास्टिक (PET) बोतलों में उपलब्ध कराने के निर्णय का असर अब ज़मीनी स्तर पर साफ दिखने लगा है। इस बदलाव के बाद राज्य की सरकारी शराब दुकानों में भारी अव्यवस्था फैल गई है और स्टॉक संकट गहराता जा रहा है।