बाढ़: डांस विवाद में ड्राइवर ने बारात पर चढ़ाई गाड़ी, दूल्हे के बहनोई की मौत
Barh, Patna | Apr 21, 2026 शादी समारोह में हुए विवाद के बीच बाढ़ के बेढ़ना गांव से गई बारात में झगड़े के दौरान ड्राइवर ने भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी। परिजनों ने लगभग 1 बजे बताया कि हादसे में दूल्हे के बहनोई शंकर पासवान की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है और घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया।